फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: एडिनबर्ग विश्वविद्यालय की अमीर छात्रों को चेतावनी, गाइडलाइंस में कहा- घमंडी की तरह व्यवहार करना बंद करें

Mon, 11 Nov 2024 11:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूके के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी हैं, जिसमें छात्रों को उन चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका उन्हें पालन करना जरूरी है। 
विज्ञापन
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी - फोटो : एक्स/एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूके स्थित एक विश्वविद्यालय ने अपने अमीर छात्रों को चेतावनी दी है कि वे अपने साथ पढ़ने वाले गरीब छात्रों के साथ घमंडी जैसा व्यवहार न करें। साथ ही विश्वविद्यालय ने गरीब छात्रों को चिढ़ाने को लेकर भी अमीर छात्रों को चेताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी हैं, जिसमें छात्रों को उन चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका उन्हें पालन करना जरूरी है। 
विज्ञापन


दरअसल यूके के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में व्यापक भागीदारी कार्यक्रम के तहत गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को भी दाखिला दिया जाता है। इन्हीं गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को अक्सर भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके जरिए विश्वविद्यालय के माहौल को समावेशी बनाने पर जोर है। 

गाइडलाइंस में दिए गए ये निर्देश
गाइडलाइंस में छात्रों से कहा गया है कि अभिमानी मत बनो। यह मत समझो कि हर किसी का जीवन या परिवार तुम्हारे जैसा है। साथ ही कहा गया है कि जब भी नए लोगों से मिलें तो उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जानने के बजाय उनकी रुचियों और आकांक्षाओं के बारे में जानने की कोशिश करें। गाइडलाइंस में ये भी कहा गया है कि गरीब पृष्ठभूमि के छात्र विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन व्यापक समाज में वे बहुसंख्यक हैं। दरअसल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले गरीब छात्रों का कहना है कि उन्हें विश्वविद्यालय में अन्य होने का अनुभव होता है और इसकी वजह से उनके मन में यह भावना है कि वे विश्वविद्यालय के नहीं हैं। 
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की घटना के बाद जागा प्रशासन
पिछले हफ्ते यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गई, जब यह पता चला कि कैंपस में व्यापक पैमाने पर मौजूद कैंसिल कल्चर के चलते एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में मैटेरियल साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्र एलेक्जेंडर रॉजर्स (20 वर्षीय) को उसके साथी छात्रों ने किन्हीं कारणों से बहिष्कृत कर दिया था। इससे दुखी होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें