फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देंगे ब्रिटेन के रक्षामंत्री : बोले- बिस्तर पर तीन फोन रखकर सोता हूं, अब आगे चुनाव भी नहीं लडूंगा

Sun, 16 Jul 2023 03:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेन ने तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सनक के तहत रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध संघर्ष के बीच वह ब्रिटेन की तरफ से अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वालेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वालेस ने रविवार को कहा कि वह मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में इस्तीफा दे देंगे। बेन ने ये भी एलान कर दिया कि अगले साल होने वाले आम चुनावों में भी वह हिस्सा नहीं लेंगे। बेन पिछले चार साल से ब्रिटेन में मंत्री हैं। 2005 से वह लगातार संसद के सदस्य हैं। 53 वर्षीय कंजर्वेटिव पार्टी सदस्य ने द संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


बेन ने तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सनक के तहत रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध संघर्ष के बीच वह ब्रिटेन की तरफ से अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वालेस ने कहा, 'मैं 1999 में स्कॉटिश संसद में राजनीति में आया था। तब मेरी उम्र 24 साल थी। मैंने अपने बिस्तर के पास तीन फोन के साथ सात साल से अधिक समय बिताया है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे इतने सारे अद्भुत लोगों के साथ काम करने और इस महान देश की रक्षा में योगदान देने पर गर्व है। लेकिन इसे अपने परिवार से आगे रखने की कीमत कुछ ऐसी है जिससे मैं बहुत दुखी हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने अखबार को दिए साक्षात्कार में सुझाव दिया कि वह उच्च रक्षा खर्च की मांग करना आगे भी जारी रखेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में अभियान चलाया था। माना जाता है कि बेन ने पिछले महीने कैबिनेट से हटने के अपने फैसले के बारे में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को सूचित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें