फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रूपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी से प्रिंस विलियम को मिली थी बड़ी रकम, फोन टैपिंग मामले में हुआ खुलासा

Tue, 25 Apr 2023 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और कई अन्य हस्तियों ने डेली मेल और एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स के प्रकाशकों के खिलाफ निजता के उल्लंघन मामले में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी द्वारा 'द सन' के प्रकाशक और 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' पर कथित रूप से गैरकानूनी सूचना एकत्र करने के लिए फोन हैकिंग संबंधी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि रूपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी की ब्रिटिश अखबार शाखा से ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम को फोन हैकिंग के लिए किए गए समझौते में बहुत बड़ी राशि मिली थी। ये समझौता 2020 में हुआ था। ये खुलासा प्रिंस हैरी द्वारा दर्ज कराए गए मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों से हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और कई अन्य हस्तियों ने डेली मेल और एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स के प्रकाशकों के खिलाफ निजता के उल्लंघन मामले में केस दर्ज करवाया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान मर्डोक के स्वामित्व वाले ‘न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स’ (एनजीएन) ने तर्क दिया कि अदालत को प्रिंस हैरी और अभिनेता ह्यू ग्रांट द्वारा दायर फोन हैकिंग के मुकदमों को खारिज कर देना चाहिए। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि उन्होंने काफी देर से दावा किया। ऐसे में इस मामले को खारिज कर देना चाहिए। 

इस पर प्रिंस हैरी के वकीलों ने अदालत को बताया कि उन्हें शाही परिवार और समाचार पत्रों के बीच एक गुप्त समझौते के कारण अपना मामला लाने से रोका गया। इसमें समझौते और माफी की मांग की गई थी। जिसे बाद में एनजीएन द्वारा नकार दिया गया। 
विज्ञापन


ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने 'द सन' के प्रकाशक और 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' पर कथित रूप से गैरकानूनी सूचना एकत्र करने के लिए मुकदमा दायर किया है। इससे पहले, मामले में पिछली सुनवाई के दौरान हैरी के वकीलों ने कहा था कि उनके परिवार के लोगों को फोन टैपिंग के बारे में जानकारी थी, लेकिन अदालती कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने इस जानकारी को छिपाए रखा। प्रिंस हैरी के वकीलों ने तब यह भी कहा था कि अगर यह जानकारी बाहर आ जाती तो प्रशासन के कई गलत काम सामने आ जाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें