फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने बढ़ाई लक्षणों की सूची, स्वाद व सूंघने की गिरती क्षमता को किया शामिल

Tue, 19 May 2020 06:31 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को कोविड-19 के लक्षणों की सूची में विस्तार किया। पहले से मौजूद खांसी व बुखार के लक्षणों के अलावा इसमें स्वाद व सूंघने की क्षमता को शामिल किया गया है, ताकि यह लक्षण पाए जाने पर संक्रमित व्यक्ति  तुरंत खुद को आइसोलेट करने के साथ ही परीक्षण करा ले। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एनोस्मिया (जिसे मेडिकल टर्म में सूंघने की क्षमता कम होना) को सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह, न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट एडवाइजरी ग्रूप (एनईआरवीटीएजी) द्वारा इसके लक्षणों का आंकलन करने के बाद इसे कोविड-19 परीक्षणों के आधिकारिक सरकारी दिशा-निर्देशों में जोड़ा गया। अध्ययन में पाया गया कि 24 से 29 मार्च के दौरान मिले 59 फीसदी संक्रमितों की सूंघने व स्वाद की क्षमता कम हो गई थी। जबकि निगेटिव मिले मामलों में यह दर 18 फीसदी थी।

इंग्लैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर जोनाथन वैन-टैम ने बताया कि इस डाटा की नियमित समीक्षा की जा रही थी, लेकिन सवाल यह था कि ये लक्षण कितना महत्वपूर्ण है। जब उन्हें लगा कि इसे शामिल किया जाना चाहिए तो इसे मेडिकल अधिकारियों के समूह के सामने इस बात को रखा और कुछ ही दिनों के भीतर इस पर कार्रवाई की गई। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही एनोस्मिया को लक्षणों की सूची को शामिल किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें