फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हुए दंगों के मामले में 12 और गिरफ्तार, अब तक 47 पर शिकंजा

Tue, 27 Dec 2022 07:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लिस्टर पुलिस ने बताया कि उसका जांच दल साक्ष्यों के अनुसार काम कर रहा है। कई संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच के आधार पर 47 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Tension in Leicester after Indo-Pak Asia Cup match - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शहर लिस्टर की सड़कों पर संघर्ष के मामले में जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने दिसंबर में इस मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष सितंबर में भारत-पाकिस्तान के एक क्रिकेट मैच के बाद हुआ था।

विज्ञापन


लिस्टर पुलिस ने बताया कि उसका जांच दल साक्ष्यों के अनुसार काम कर रहा है। कई संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच के आधार पर 47 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले कुछ दिन में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच दल की अगुवाई कर रहे अधिकारी रॉब आर्थर ने बताया कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। इस वजह से हम ये गिरफ्तारियां कर सके हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग 25 से 45 साल के हैं। लीसेस्टर के स्थायी निवासी हैं। उन्हें सितंबर में हुए संघर्षों के मामले में हिंसक व्यवहार के संदेह में या हथियार रखने के शक में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें