विमान उड़ाने से लेकर मंगल ग्रह पर जाने का सपना देखने वाले शेमा जब छोटे थे, तब पुलिस के हेलीकॉप्टर ने काफी नीचे से उड़ान भरते हुए उनकी दादी के घर की छत को उड़ा दिया था। यह घटना युगांडा की राजधानी कंपाला के बाहरी इलाके में हुई थी। इस घटना के समय ग्राहम घर के बाहर खेल रहा था। ग्राहम की मां के मुताबिक, इसके बाद से ही उनके बेटे के दिमाग में पायलट बनने का कीड़ा पैदा हो गया। तब से वह सोते-जागते विमान उड़ाने के सपने देखने लगा।
घटना के पांच माह बाद उड़ान भरी
ग्राहम की मां ने बताया, इस घटना के बाद से ही उनके बेटे ने यह जानना शुरू कर दिया कि विमान कैसे काम करता है। इसके बाद ग्राहम की मां ने स्थानीय एविएशन अकादमी से संपर्क किया और घर पर ही विमान के बारे में ग्राहम को जानकारी देना शुरू कर दिया। पांच महीने बाद ग्राहम ने पहली बार उड़ान भरी और कहा, 'ऐसा लग रहा था कि चिड़िया आकाश में उड़ रही है।'