फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को मुफ्त सिम कार्ड देगा यूएई, एक महीने तक कर सकेंगे फ्री इंटरनेशनल कॉल 

Sat, 06 Jul 2019 06:02 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आने वाले पर्यटकों को मोबाइल फोन सिम कार्ड और 20 एमबी का डाटा निशुल्क मिलेगा। इसके लिए उनसे कोई दस्तावेज भी नहीं मांगे जाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सिम कार्ड की मदद से अंतराष्ट्रीय फोन कॉल्स और टेक्स्ट संदेश निशुल्क भेजे जा सकेंगे। यह कार्ड एक महीने की अवधि के लिए वैध होगा और अगर पर्यटक अपने वीजा की अवधि बढ़ाता है तो इस कार्ड की अवधि खुद ब खुद बढ़ जाएगी। 

गल्फ न्यूज के मुताबिक इस कार्ड को कहीं से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि पर्यटन नीति के तहत पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर यूएई समय-समय पर ऐसी पहल करता हैँ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें