फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान 'जायेद मेडल'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 04 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल से सम्मानित किया है। ये बात अबु धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बल के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट कर कही है।


 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध हैं, मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक भूमिका से इस रिश्ते को और बढ़ावा मिला है। उनके प्रयासों की सराहना में यूएई के राष्ट्रपति उन्हें जायेद मेडल प्रदान करते हैं।"

 

 

जायेद ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्ते और सहयोग पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ये आशा की है कि दोनों देश और उनकी जनता लगातार प्रगति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता हासिल करेंगे।


क्या है जायेद मेडल? ये मेडल राजाओं, राष्ट्रपतियों और राज्यों के प्रमुखों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न क्षेत्रों में यूएई और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयास करने और उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मान दिया गया है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next