फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे के रंगों में सराबोर हुआ बुर्ज खलीफा, देखें शानदार वीडियो

Sat, 15 Jul 2023 12:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

सार

यूएई में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई का बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। इमारत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बाद पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
Burj Khalifa - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अबू धाबी हवाईअड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। यात्रा के दौरान पीएम मोदी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


यूएई में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई का बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। इमारत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बाद पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। भारतीय पीएम के स्वागत में लाइट से ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है(वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी) लिखा गया। 

बुर्ज खलीफा में इससे पहले 2018 में पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था। पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर भी बुर्ज खलीफा की रौशनी में भारतीय तिरंगे को लहराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें