फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE-India: PM मोदी बोले- 'विश्वबंधु भारत' की बात सुन रही पूरी दुनिया; कोरोना में सऊदी से मिली मदद को किया याद

Wed, 14 Feb 2024 03:07 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी

सार

पीएम मोदी ने यूएई में कोविड महामारी आने पर भारतीयों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति अल नाहयान के आश्वासन और सक्रिय उपायों के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी की अरब देश की सातवीं यात्रा है, जहां लाखों भारतीयों का घर है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में अहलान मोदी कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। इसके बाद वह कतर रवाना होंगे। इस दौरान वह मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले और उनकी सराहना की। दरअसल, अरब के विकास में भारतीयों के महत्वपूर्ण योगदान को राष्ट्रपति ने स्वीकार किया था, जिसको लेकर पीएम ने उन्हें सराहा। 

विज्ञापन


सऊदी से मिली मदद को किया याद
पीएम मोदी ने यूएई में कोविड महामारी आने पर भारतीयों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति अल नाहयान के आश्वासन और सक्रिय उपायों के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी की अरब देश की सातवीं यात्रा है, जहां लाखों भारतीयों का घर है।

'अहलान मोदी' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यूएई  के राष्ट्रपति को आप सभी की कितनी चिंता है, यह मैंने कोविड के दौरान भी देखा। जब मैंने कहा कि हम महामारी के कारण वहां से भारतीयों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने मुझसे चिंता न करने को कहा। उन्होंने सभी का ख्याल रखा और टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम किए, जिससे मेरी चिंता दूर हो गई और जरूरत भी नहीं थी।'
विज्ञापन


पीएम मोदी आगे बोले, 'जब भी मैं अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलता हूं, वह आप सभी की बहुत प्रशंसा करते हैं। वह यूएई की प्रगति में आपकी भूमिका की प्रशंसा करते हैं।' 

दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में देख रही है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पूरी दुनिया भारत को 'विश्व बंधु' के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की सराहना की जा रही है। साथ ही दुनियाभर में भारत को बड़ी बुनियादी परियोजनाओं को पहचान मिल रही है। 

अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 'अहलान मोदी' भारतीय प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने बीएपीएस हिंदू मंदिर का भी उल्लेख किया जिसका उद्घाटन शहर में किया जाएगा। गौरतलब है कि बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी की यूएई यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें