फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: गाजा में अमेरिका का मिशन पूरा होने का दावा, फलस्तीनियों के लिए बनाया गया सहायता केंद्र हटाया जाएगा

Thu, 18 Jul 2024 03:52 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

अमेरिका ने दावा किया है कि गाजा में युद्ध के कारण जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने का उसका मिशन पूरा हो गया है। इसके कारण सेना द्वारा बनाए गए सहायता केंद्रों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूएस आर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिकी सेना द्वारा निर्मित घाटों को अब तोड़ दिया जाएगा। अमेरिका ने गाजा में मानवीय सहायता देने वाले मिशन के पूरा होने का दावा किया है। इस मिशन के तहत फिलिस्तीनियों को भोजन और अन्य आपूर्ति मिल दी जा रहीं थीं। 

विज्ञापन

अमेरिका सेना ने कहा- अभूतपूर्व ऑपरेशन था

यूएस सेंट्रल कमांड के डिप्टी कमांडर, वाइस-एडमिरल ब्रैड कूपर ने बुधवार को पेंटागन ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि घाट ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व ऑपरेशन था।

हालांकि अमेरिका के वापस जाने को लेकर आलोचकों ने इसे विफल मिशन बताया है। वहीं अमेरिकी सेना का कहना है कि यह सबसे अच्छी सहायता थी। फलीस्तीनियों को 20 मिलियन पाउंड की अत्यंत आवश्यक आपूर्ति प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


'लोग भूख से मर रहे'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि 'लोग अभी लोग भूखे हैं। लोगों को पानी की जरूरत है। लोगों को चिकित्सा सहायता की जरूरत है। और यही वह काम है जो हम युद्ध क्षेत्र के बीच में करने की कोशिश कर रहे हैं।' अक्टूबर में गाजा पर इस्राइल के हमलों के शुरू होने के बाद से पश्चिमी सीमा पर भी हिंसा में वृद्धि देखी गई है। फलस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर इस्राइली सेना और वहां बसने वाले लोगों द्वारा कम से कम 553 फलस्तीनियों को मार दिया गया है। गौरतलब है कि इस्राइल के कब्जे वाली पश्चिमी सीमा पर लगभग 30 लाख फलस्तीनी रहते हैं, साथ ही वहां 100 से अधिक बस्तियों में 500,000 से अधिक इस्राइली भी रहते हैं। 

पांच दिन पहले इस्राइल ने किया था हमला
इस्राइल ने कुछ दिन पहले भी गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया था। इस हमले में 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है


सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी जंग
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 38000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें