फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoon Nanmadol: दक्षिण-पश्चिमी जापान में 'नन्माडोल' की दस्तक, दो लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

Tue, 20 Sep 2022 12:24 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, टोक्यो।

सार

तूफान 'नन्माडोल' तूफान के क्यूशू क्षेत्र में पहुंचने के बाद कई आवासीय इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं और बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई। इसके बाद यह कमजोर हो कर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया। 
विज्ञापन
नन्माडोल तूफान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उष्णकटिबंधीय तूफान 'नन्माडोल' के सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद यहां बारिश हुई व तेज हवाएं चलीं। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। जबकि  70 से ज्यादा लोग इस तूफान में घायल बताए गए हैं। तूफान अब टोक्यो की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन


तूफान 'नन्माडोल' तूफान के क्यूशू क्षेत्र में पहुंचने के बाद कई आवासीय इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं और बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई। इसके बाद यह कमजोर हो कर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया। 

'मियाजाकी प्रीफेक्चरल' के मियाकोनोजो में आपदाओं संबंधी मामलों के प्रभारी योशिहारू मादे ने बताया कि दो मौतों के अलावा एक अन्य व्यक्ति उसके मकान के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता है। 
विज्ञापन


जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, तूफान के दौरान 108 से लेकर 162 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। एहतियाती तौर पर संवेदनशील मकान खाली करा लिए गए हैं।

'फियोना' तूफान के चलते प्यूर्तो रिको अंधेरे में
सैन जुआन। उत्तर अमेरिकी महाद्वीप प्यूर्तो रिको में 'फियोना' नामक तूफान ने दस्तक दी है। इसके बाद पूरे द्वीप पर अंधेरा छा गया। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने अपडेट किया कि यह तूफान द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट पर दोपहर को टकराया था। इसके साथ ही क्षेत्र में 140 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। यह तूफान भीषण बाढ़ का कारण भी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें