फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में तबाही मचा सकता है चक्रवात 'हाइशेन', बचाव के लिए 22 हजार सैनिकों की तैनाती

Sun, 06 Sep 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण जापान के ओकिनावा द्वीपों की ओर एक शक्तिशाली चक्रवात बढ़ रहा है, जिसके चलते भारी बारिश और तेज गति वाले हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात  'हाइशेन' जापान में भारी तबाही मचा सकता है, इसलिए एहतियातन हालातों से निपटने के लिए 22,000 सैनिकों की तैनाती की गई  है।

विज्ञापन


वहीं इसे लेकर  लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के भीतर रहें और खाने-पीने की सामग्री एकत्रित कर लें। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि हैशन तूफान के दौरान चलने वाली आंधी के कारण समुद्री लहरें सुनामी जितनी ऊंची उठ सकती हैं। यह तूफान रविवार और सोमवार के बीच जापानी द्वीप पर टकरा सकता है।

फिलहाल इस द्वीप पर तूफान के कारण बारिश और समुद्री ज्वार के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हैशेन के केंद्र में वायुमंडलीय दबाव 920 हेक्टोपस्कल है, जबकि इसकी पवन ऊर्जा 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन

 
हैशन यानी समुद्र का भगवान
हैशन चीनी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ होता है समुद्र का भगवान। यानी इसकी ताकत काफी अधिक आंकी गई है। बताया जा रहा है कि तूफान के चलते जापानी द्वीप पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, दक्षिणी-पश्चिमी जापान में करीब 100 उड़ानें शनिवार को तेज आंधी के चलते रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें