फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे का दावा, संयुक्त राष्ट्र में करीब एक तिहाई कर्मचारी यौन उत्पीड़न के शिकार

Wed, 16 Jan 2019 03:05 PM IST
Shani Mishra एएफपी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
United Nations - फोटो : File Photo
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के करीब एक तिहाई कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों में विश्व निकाय में यौन शोषण का शिकार होने की जानकारी दी है। इस तरह के दुर्व्यवहार पर पहले सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कर्मचारियों को एक पत्र में कहा है कि अध्ययन में व्यथित करने वाले कुछ आंकड़े और तथ्य हैं जिन्हें बदलने की जरुरत है ताकि संयुक्त राष्ट्र में कार्यस्थल में सुधार किया जा सके।

सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब 33 प्रतिशत कर्मचारियों ने कम से कम एक बार यौन शोषण किए जाने की जानकारी दी। बहरहाल, विश्व निकाय में अपनी कार्य अवधि के दौरान किसी न किसी तरह के यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों की संख्या 38.7 फीसदी है।
विज्ञापन


यौन शोषण की सबसे आम घटनाओं में यौन कहानियां या चुटकुले हैं जिनमें कपड़ों, शरीर या यौन गतिविधियों को लेकर अश्लील टिप्पणियां की जाती हैं।

इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि यौन उत्पीड़न करने वाले हर तीन व्यक्तियों में दो पुरुष और हर चार में से एक निरीक्षक या प्रबंधक है।

सर्वेक्षण के अनुसार, यौन शोषण करने वालों में करीब 10 में से एक व्यक्ति वरिष्ठ नेता था।

गुतारेस ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजों से पता चलता है कि विश्व निकाय में यौन शोषण के मामले अन्य संगठनों के मुकाबले कम हैं लेकिन समानता, गरिमा और मानवाधिकारों में चैम्पियन संयुक्त राष्ट्र को उच्च मानक तय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें