फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान विधेयक पर चर्चा के दौरान दो सांसदों को बाहर निकाला गया

Thu, 28 May 2020 12:50 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, हांगकांग
विज्ञापन
लोकतंत्र समर्थक सांसद को चैंबर से बाहर निकालते सुरक्षाकर्मी - फोटो : Twitter Reuters
विज्ञापन

हांगकांग संसद से गुरुवार सुबह लोकतंत्र समर्थक दो सांसदों को चैंबर से बाहर निकाल दिया गया जिससे एक विवादित विधेयक पर चर्चा दूसरे दिन की शुरुआत में बाधित हो गई।

विज्ञापन


हांगकांग की संसद में उस विधेयक पर चर्चा होनी है जिससे इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आएगा।
संसद अध्यक्ष एंड्रयू ल्युंग ने बैठक शुरू होने के कुछ मिनटों में इसे स्थगित कर दिया और 'सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टैरी ली’ लिखी व्यंग्यात्मक तख्ती दिखाने के लिए सांसद एडी चू को बाहर निकाल दिया।

ली को हाल ही में उस महत्वपूर्ण समिति का अध्यक्ष चुना गया था जिसने राष्ट्रगान विधेयक को विचार के लिए संसद के पास भेजा था। सुरक्षाकर्मी चू को बाहर लेकर गए जिस पर साथी लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


बैठक फिर से शुरू होने पर जब ल्युंग ने चू को चैंबर से बाहर करने के फैसले पर स्पष्टीकरण देना शुरू किया तो एक अन्य लोकतंत्र समर्थक सांसद रे चान ने चिल्लाना शुरू कर दिया और संसद अध्यक्ष ने फिर से बैठक को स्थगित करने और चान को भी बाहर निकालने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें