फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेरिका के लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर टकराने से बचे विमान, एटीसी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Tue, 31 Dec 2024 11:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

 घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ सेकेंड की देरी सैंकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी। 
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर बचा बड़ा हादसा - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अजरबैजान और दक्षिण कोरिया में हुए दो बड़े विमान हादसों से लोग उबरे भी नहीं है कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर एक और बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल हवाई अड्डे पर दो विमान आपस में टकराने से बच गए और एटीसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ सेकेंड की देरी सैंकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी। 
विज्ञापन

 
एफएए ने दिए जांच के आदेश
गौरतलब है कि एक विमान में वॉशिंगटन के गोंजागा विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम भी सफर कर रही थी। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। एफएए ने बयान में कहा कि लाइम एयर फ्लाइट 563 लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर उतरी थी और जैसे ही वह रनवे को पार करने वाली थी, तभी बास्केटबॉल टीम को ले जा रहा निजी विमान भी टेकऑफ कर रहा था। स्थिति ऐसी बनी कि दोनों विमान बेहद करीब आ गए। हालात को देखते हुए एटीसी ने तुरंत की लाइम एयरलाइंस के विमान को तुरंत रुकने को कहा। इससे विमानों की टक्कर बच गई। जब निजी विमान ने उड़ान भर ली, उसके बाद दूसरे विमान को रनवे पर जाने की इजाजत दी गई।  

यह घटना प्लेन-स्पॉटिंग लाइवस्ट्रीम पर कैद की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर टीम द्वारा की लाइम एयर फ्लाइट को 'रुको, रुको, रुको' कहने का ऑडियो भी रिकॉर्ड है। वहीं गोंजागा विश्वविद्यालय ने बयान में कहा, 'विमान में सवार हमारी टीम के सदस्य स्थिति से अनभिज्ञ थे और हम आभारी हैं कि यह घटना बिना किसी को नुकसान पहुंचाए खत्म हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें