फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Testing: विदेश यात्रा से लौटने वाले दो फीसदी लोगों की हवाईअड्डे पर जांच अनिवार्य

Mon, 05 Sep 2022 06:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारत आने से पहले सुविधा वेबसाइट पर यात्रियों को स्व घोषित फार्म भरना होगा। 72 घंटे के भीतर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी और टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी देना होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश यात्रा से लौटने वाले प्रत्येक विमान के दो फीसदी यात्रियों की हवाईअड्डे पर जांच होना अनिवार्य है। यह जांच रेंडम तरीके से होगी, जिसका मतलब है कि भीड़ में किसी भी व्यक्ति को रोककर उसकी जांच की जा सकती है। जांच में सैंपल अगर संक्रमित मिलता है तो उसे इन्साकॉग की लैब भेजा जाएगा, जहां सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर संशोधित दिशा-निर्देशों में दी है। इस साल 10 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर दिशा-निर्देशों में संशोधन किया था लेकिन अब मंत्रालय ने फिर से नियम बदले हैं। 

ये हैं नए नियम
भारत आने से पहले सुविधा वेबसाइट पर यात्रियों को स्व घोषित फार्म भरना होगा। 72 घंटे के भीतर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी और टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी देना होगा। साथ ही बीते 14 दिन की यात्रा का पूरा ब्यौरा भी देना होगा। स्व घोषित फार्म पर भी यह भी बताना होगा कि जांच रिपोर्ट एक दम सही और पुष्ट है। अगर यह रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन


देश में मिले कोरोना के 6,809 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 21 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अब देश में सक्रिय मामले 55,114 रह गए हैं। इसके साथ ही टीकाकरण का आंकड़ा 213 करोड़ के पार पहुंच गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें