फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brussels Shooting: बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में फायरिंग, दो की मौत, पुलिस को आतंकी हमले की आशंका

Tue, 17 Oct 2023 03:13 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स

सार

यूरोपीय देश बेल्जियम में संदिग्ध आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने मध्य ब्रसेल्स में गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
बेल्जियम पुलिस। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश बेल्जियम में संदिग्ध आतंकी हमला हो गया। संदिग्ध आतंकियों ने राजधानी ब्रसेल्स के मध्य इलाके में गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया है तो वहीं यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष ने भी संवेदनाएं व्यक्त की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए दोनों लोग स्वीडिश नागरिक थे। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कारणों की तलाश की जा रही है। गोलीबारी के बाद बेल्जियम के प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने मृतकों के रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि कारयतापूर्ण हमले के पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। उन्होंने ब्रसेल्स के लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

ईयू अध्यक्ष ने व्यक्त की संवेदनाएं
यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं स्वीडिश पीएम और स्वीडिश लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग मैच को किया रद्द
हमले के बाद यूईएफए ने भी बेल्जियम और स्वीडन के बीच आयोजित क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया है। यूईएफए ने ट्वीट कर कहा कि संदिग्ध आतंकी हमले के कारण, स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद, यूईएफए यूरो 2024 में बेल्जियम और स्वीडन के बीच खेले जाने वाले क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया गया है। बता दें, चर्चा में दोनों टीमें भी शामिल थीं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें