फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में गोलीबारी की दो घटनाएं, पांच की मौत, 15 घायल

Mon, 24 May 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, फेयरफील्ड टाउनशिप (अमेरिका)

सार

  • न्यू जर्सी में एक घर में पार्टी के दौरान तो ओहायो में बार के बाहर गोलीबारी 
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना न्यू जर्सी स्थित फेयरफील्ड टाउनशिप में हुई, जहां एक घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना ओहायो के यंगस्टाउन के एक बार के बाहर हुई। यहां पर हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि तीन लोग घायल हैं। हालांकि, दोनों ही घटनाओं की वजह पता नहीं चल पाई है।

न्यू जर्सी की घटना शनिवार देर रात को उस वक्त हुई, जब पार्टी चल रही थी। उस वक्त पार्टी में करीब 100 लोग शामिल थे। इस पार्टी में युवा से लेकर बुजुर्ग तक थे। इस घटना में 30 साल का युवक और 25 वर्षीय युवती की जान चली गई।
विज्ञापन


फेयरफील्ड टाउनशिप के मेयर बेंजामिन बेयर्ड ने कहा, कोई नहीं जानता कि कैसे कोई लकड़ियों में बंदूक छिपाकर लाया। इस बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है। उधर, यंगस्टाउन की घटना रविवार अलसुबह टॉर्च क्लब बार एंड ग्रिल के इलाके में हुई।

स्थानीय प्रशासन ने कहा, इस मामले में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, मगर इस बारे में कई लोगों से बातचीत की जा रही है। पुलिस से जब पूछा गया कि इस घटना में कितने हथियारों का इस्तेमाल हुआ, तो उसने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें