फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: हमास ने तीन बंधक छोड़े, इस्राइल ने 183 फलस्तीनी रिहा किए; बंधकों में दो फ्रांसीसी-अमेरिकी मूल के

Sat, 01 Feb 2025 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस

सार

हमास के कार्यकर्ता बंधकों को लेकर सीगल गाजा सिटी में समुद्र के किनारे स्थापित मंच पर पहुंचे और उन्हें रेड क्रॉस के अफसरों के हवाले कर दिया। तीनों को 7 अक्तूबर, 2023 को इस्त्राइल पर हमास के हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। 
विज्ञापन
गाजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्त्राइल हमास में युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार को दोनों के बीच कैदियों और बंधकों के बीच एक और चरण की अदला-बदली हुई। इसके तहत हमास ने अमेरिकी मूल के इस्राइली बंधक, कीथ सीगल (65) को रेड क्रॉस के हवाले किया। इससे पहले उसने यार्दन बिबास (35) और फ्रांसीसी मूल के इस्त्राइली नारिक ओफर कैल्डेरोन (54) को रेड क्रॉस के हवाले किया। उधर, इस्राइल ने भी उसकी जेलों में बंद 183 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी से शुरू हुए इस युद्ध विराम का उद्देश्य इस्राइल और हमास के बीच घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करना है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा, जिसमें हमास इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इस्राइल करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है।

हमास के कार्यकर्ता बंधकों को लेकर सीगल गाजा सिटी में समुद्र के किनारे स्थापित मंच पर पहुंचे और उन्हें रेड क्रॉस के अफसरों के हवाले कर दिया। तीनों को 7 अक्तूबर, 2023 को इस्त्राइल पर हमास के हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। इस्त्राइल की ओफर सैन्य जेल से शनिवार को एक बस 32 कैदियों को लेकर पश्चिमी तट के लिए रवाना हुई। फलस्तीनी अफसरों ने कहा, कुल 183 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इनमें कई लोग लंबी अवधि की सजा या उम्रकैद काट रहे थे।
विज्ञापन


हमास और इस्राइल के बीच युद्धविराम समझौता
इस युद्धविराम के दौरान पहले तीन बंधकों को रिहा किया गया था, जिसके बदले में इस्राइल की तरफ से पकड़े गए 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। इसके बाद हमास ने आठ बंधकों को रिहा किया, जिसमें तीन इस्राइली और पांच थाईलैंड के नागरिक शामिल हैं। बदले में इस्राइल ने भी 110 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया।

15 महीने तक चला युद्ध
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। हमास ने करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए। इस्राइली हमलों में 46,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध के कारण गाजा पट्टी की 90 फीसदी आबादी को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। वहीं, लोगों के सामने भुखमरी का संकट भी खड़ा हो गया। इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में से कई ऐसे हैं, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस्राइल के करीब 90 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें