फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे दो ट्रेनों में टक्कर, दो घायल

Sat, 04 Jul 2020 10:22 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
दो ट्रेनों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को दो ट्रेनों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। डॉन अखबार के अनुसार, खानपुर इलाके में झीटा भट्टा रेलवे स्टेशन के पास चार बजकर करीब दस मिनट पर शालीमार एक्सप्रेस एक माल गाड़ी से टकरा गयी। शालीमार एक्सप्रेस कराची से लाहौर जा रही थी।

विज्ञापन


पाकस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने एक बयान में एक कहा कि इस टक्कर में ट्रेन के ड्राइवर और सहायक ड्राइवर को ‘मामूली चोट’ पहुंची जबकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि माल गाड़ी के दो डिब्बों को नुकसान पहुंचा जबकि शालीमार एक्सप्रेस के इंजन की आगे की ट्रॉली पटरी से उतर गई।

एक दिन पहले ही पंजाब प्रांत के शेखुपुरा में एक यात्री ट्रेन से एक वाहन टकरा गया था। वाहन में सवार 21 सिख श्रद्धालुओं समेत 22 लोगों की मौत हो गई। ये श्रद्धालु ननकाना साहिब से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें