फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई: नेत्रहीनों के लिए एप बनाने पर दो भारतीयों ने जीता पुरस्कार

Fri, 13 Sep 2019 02:06 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो भारतीयों ने नेत्रहीनों के लिए एक उपयोगी मोबाइल एप विकसित किया है। इस एप की मदद से नेत्रहीन आसानी से चल फिर सकते हैं। सामाजिक योगदान और एक अहम एप बनाने पर दोनों भारतीयों ने पुरस्कार जीता है। यह एप एक डिस्टेंस सेंसर के तौर पर काम करता है, जो नेत्रहीनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

विज्ञापन


खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मोबाइल एप को नंदूजीत प्रताप और विसख जीएस ने बनाया है। इस एप को दस विजेता प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को हुई।

पुरस्कार के रूप में दोनों भारतीयों को 54,449 डॉलर (करीब 39 लाख रुपये) दिए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रताप और विसख ने इस एप को फरवरी, 2019 में विकसित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें