फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान में जासूसी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार: पाकिस्तानी मीडिया

Sat, 13 Jun 2020 03:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिलगित-बाल्टिस्तान में नियंत्रण रेखा के निकट के इलाके से दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पाकिस्तान ने इन दोनों लोगों को भारतीय जासूस बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


समाचार पत्र डॉन की एक खबर के अनुसार कथित जासूसों के पास से भारतीय मुद्रा, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खबर में कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस को सौंपा गया और गिलगित के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजा मिर्जा हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित जासूसों को मीडिया के समक्ष पेश किया। 

हसन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग कश्मीर के रहने वाले हैं और उन्हें ‘जासूसी’ करने के लिए जबरदस्ती पाकिस्तान भेजा गया है। खबर के अनुसार गिरफ्तार किए गए भारतीयों ने अपनी पहचान नूर मोहम्मद वानी और फिरोज अहमद लोन बताई है। दोनों बांदीपुर जिले के गुरेज के अचोरा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें