फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक 85-90 प्रतिशत प्रभावी

Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन

सार

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के कोविड रोधी टीके का उत्पादन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भी किया जा रहा है और भारत में महामारी की रोकथाम के लिए इस टीके का इस्तेमाल कोविशील्ड के रूप में हो रहा है।
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैण्ड (पीएचई) ने अपने पहले निगरानी आंकड़े में पाया है कि कोविड-19 के लक्षणों को रोकने में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक 85-90 प्रतिशत प्रभावी हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य इकाई ने टीके की क्षमता का पता लगाने के लिए ‘प्रायोगिक आंकड़े’ की जगह पहली बार निगरानी आंकड़े का हवाला दिया है। पीएचई ने कहा कि पहली बार अपनाए गए नए आकलन से पता चला है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक लाक्षणिक रोग से 85 से 90 प्रतिशत सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं।

ब्रिटेन के टीका मामलों के मंत्री नधीम जहावी ने कहा कि यह नया आंकड़ा टीके की दोनों खुराकों के शानदार प्रभाव को रेखांकित करता है और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्रोजेनेका टीके की दूसरी खुराक 90 प्रतिशत तक सुरक्षा उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें