फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके के मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में दो की मौत 

Tue, 22 Oct 2019 06:20 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lathi Charge in POK - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में कई राजनीतिक पार्टियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुजफ्फराबाद में ऑल इंडिपेंडेंट पार्टीज अलायंस (एआईपीए) के बैनर तले कई राजनीतिक दलों ने एक जनसभा का आयोजन किया था। इसी दौरान वहां प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसा दी। 

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें स्पष्ट दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किस कदर कहर बरपाया है। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें