इंडोनेशिया के पूर्व में 28 लोगों समेत मछलियों से भरी एक नौका के पानी में डूबने से कम दो बच्चों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रेस्क्यू एजेंसी के अधिकारी एमी फ्राइजर ने बताया कि अब तक 19 लोगों को निकाला जा चुका है। खोजी अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, कासिह-25 रविवार को डूब गई थी। पूर्व न्यूसा तेनगारा की राजधानी क्यूपांग के ताबलोंग बीच से निकलने के एक घंटे बाद ही यह घटना हुई। यह नौका रोट आइलैंड जा रही थी यानि नौका की यह यात्रा कुल 4 घंटे की थी।