फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan Audio Leak: इमरान खान की 'डर्टी टॉक' वायरल! पाकिस्तान की राजनीति में आया भूचाल

Tue, 20 Dec 2022 05:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इस मामले का उनकी पार्टी पीटीआई ने खंडन किया है। पार्टी के एक नेता डॉ. अर्सलान खालिद ने कहा है कि इमरान खान को निशाना बनाते हुए वायरल किए गए ऑडियो 'फर्जी' हैं। उन्होंने कहा कि पीटीआई अध्यक्ष के राजनीतिक विरोधी नकली ऑडियो और वीडियो बनाने से परे नहीं सोच सकते।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री कार्यालय के ऑडियो लीक होने के बाद एक बार फिर पड़ोसी मुल्क के पूर्व पीएम इमरान खान के दो ऑडियो टेप लीक हुए हैं। वैसे तो इमरान अक्सर किसी ना किसी विवाद में फंसे रहते हैं, लेकिन इस बार का मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, पूर्व पीएम का एक महिला के साथ 'सेक्स टॉक' का ऑडियो लीक हुआ है। सोशल मीडिया यूजर इस ऑडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। पूर्व पीएम के ऑडियो को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। देश में इमरान की जमकर आलोचना की जा रही है। वायरल ऑडियो इमरान खान के हैं या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बातचीत के अंदाज से कहा जा रहा है कि इसमें इमरान खान ही हैं। वहीं, उनकी पार्टी पीटीआई ने भी इसका खंडन किया है। पीटीआई ने कहा है कि ये उनका चरित्र हनन करने का प्रयास है।  

विज्ञापन


महिला को इमरान खान की 'डर्टी टॉक' वायरल
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इमरान खान की लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग को सैयद अली हैदर नाम के एक स्थानीय पत्रकार ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। लीक हुई ऑडियो क्लिप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को एक महिला के साथ निजी बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल दो ऑडियो में से एक को पुराना बताया जा रहा है।  वहीं दूसरा ऑडियो हाल का ही बताया जा रहा है। इसमें इमरान एक महिला से अपने पास आने के लिए कह रहे हैं। जबकि महिला मना करती है। इस पर इमरान उससे आने के लिए जिद करते हैं। जिसके बाद महिला को कहते सुना जा सकता है कि 'इमरान तुमने मेरा क्या हाल कर दिया है। मैं नहीं आ सकती'। हालांकि बाद में महिला अगले दिन आने की बात करती है जिस पर इमरान कहते हैं कि 'उन्हें अपना अगले दिन का प्रोग्राम बदलना पड़ेगा।'

पाकिस्तान की  राजनीति में भूचाल
ऑडियो लीक होने के बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक महिला पत्रकार ने अपने ट्वीट में इमरान खान की तुलना इमरान हाशमी के साथ की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इमरान खान के ऑडियो लीक हुए हैं, लेकिन वे राजनीति से प्रेरित थे। लेकिन इस बार मामला 'सेक्स टॉक' का है। 
विज्ञापन


पीटीआई ने किया खंडन
वहीं, इस मामले का उनकी पार्टी पीटीआई ने खंडन किया है। पार्टी के एक नेता डॉ. अर्सलान खालिद ने कहा है कि इमरान खान को निशाना बनाते हुए वायरल किए गए ऑडियो 'फर्जी' हैं। उन्होंने कहा कि पीटीआई अध्यक्ष के राजनीतिक विरोधी नकली ऑडियो और वीडियो बनाने से परे नहीं सोच सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें