फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के नियम होंगे और भी सख्त, बिना पढ़े लिंक शेयर नहीं कर पाएंगे यूजर्स

Fri, 12 Jun 2020 06:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ट्विटर एक नई तकनीक के जरिये यूजर्स की तरफ से शेयर किए जाने वाले उन लेखों को सीमित करना चाहता है, जो उन्होंने नहीं पढ़े हैं। इस फीचर में यूजर्स से पूछा जाता है कि क्या वे जो आर्टिकल रीट्वीट करने जा रहे हैं, उन्हें यूजर्स ने पहले पढ़ा है। इससे लगता है कि ट्विटर बिना किसी पुष्टि वाली सूचना के प्रसार को धीमा करना चाहता है। 

विज्ञापन


इस मामले पर ट्विटर की सहायक टीम ने कहा, एक लेख को साझा करने से बातचीत शुरू हो सकती है, इसलिए आप इसे ट्वीट करने से पहले पढ़ सकते हैं। ट्विटर ने कहा कि यह अपने एंड्रॉयड एप्लिकेशन पर फीचर का परीक्षण करेगा, जिससे सूचित चर्चा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें