फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को नोटिस मिलने से बौखलाया पाक, इमरान के मंत्री ने ट्विटर को बताया पीएम मोदी का प्रवक्ता

Mon, 26 Aug 2019 07:00 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की तरफदारी करने का आरोप लगाया है। ट्विटर ने कश्मीर मामले में फर्जी खबरें फैलाने को लेकर पाकिस्तान के करीब 200 अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर ने कश्मीर मामले पर एक वीडियो शेयर करने को लेकर पाक के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


नोटिस से बौखलाई शिरीन मजारी ने ट्विटर पर मोदी सरकार का प्रवक्ता होने का आरोप लगाया है। शिरीन मजारी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि "ट्विटर प्रबंधन खराब मोदी सरकार का प्रवक्ता बनने में बहुत आगे निकल गया। उन्होंने हमारे राष्ट्रपति को नोटिस भेजा है! बेहद अरुचिकर और पूरी तरह से हास्यास्पद।"
 
हालांकि, ट्विटर ने कहा है कि फिलहाल उसे अल्वी की पोस्ट में किसी नियम का उल्लंघन नहीं मिला है, इसलिए अभी वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मजारी द्वारा साझा किए गए मेल में ट्विटर की तरफ से लिखा गया है कि अलवी द्वारा 24 अगस्त को कश्मीर की स्थिति पर साझा किए गए एक वीडियो के खिलाफ रिपोर्ट मिली है। 
विज्ञापन


इस मेल में ट्विटर प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि 'ट्विटर ने इसकी जांच की है और अपने किसी नियम या किसी कानून का उल्लंघन नहीं पाया है जिस वजह से इस बार हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।'  पाक के संचार मंत्री मुराद सईद ने रविवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट से उन्हें भी नोटिस मिला है कि उनके एक ट्वीट से भारतीय कानूनों का उल्लंघन हुआ है।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पिछले हफ्ते कहा था कि अधिकारियों ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि कश्मीर के समर्थन में पोस्ट के लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, था ‘कश्मीर के समर्थन में पोस्ट करने के लिए पाकिस्तानी अकाउंट को बंद करने का मामला पाकिस्तानी अधिकारियों ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष उठाया है।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें