फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि वाला ट्रंप का वीडियो ट्विटर ने हटाया, कॉपीराइट का बताया मामला

Fri, 05 Jun 2020 07:38 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्विटर के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्विटर ने अब डोनाल्ड ट्रंप की अभियान टीम द्वारा जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि देता एक वीडियो कॉपीराइट की शिकायत का हवाला देकर हटा दिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके बेटे डोनाल्ड जूनियर सहित कई अन्य लोगों द्वारा वीडियो को लगभग 7,000 बार रीट्वीट किया गया। बुधवार को चार मिनट के इस लंबे वीडियो में अशांति और लूटपाट के दृश्यों के बीच 'कट्टरपंथी वामपंथी समूहों' से हिंसा के बारे में चेतावनी देने से पहले ट्रंप 'त्रासदी' की बात करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें दिखाते हैं।

ट्विटर ने टीम ट्रंप हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो को डिजेबल करते हुए वहां संदेश लिखा है, ‘कॉपीराइट मालिक के दावे के जवाब में इस वीडियो को डिजेबल किया जाता है।’
विज्ञापन


हालांकि यह वीडियो अभी भी राष्ट्रपति ट्रंप के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और इसमें शुरुआत में फ्लॉयड की तस्वीरें लगी हुई है। गौरतलब है कि फ्लॉयड की हिरासत में हुई मौत के बाद देश में हिंसक और शांतिपूर्ण, दोनों तरीके से प्रदर्शन जारी हैं।

ट्विटर ने एक बयान में कहा है, ‘हमारी कॉपीराइट नीति के अनुसार, हम कॉपीराइट मालिक या उनके कानूनी प्रतिनिधि की ओर से भेजे गए वैध कॉपीराइट दावों पर जवाब देते हैं।’ हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वीडियो पर कॉपीराइट का दावा किसने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें