माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं से पूछा है कि क्या वैश्विक नेताओं के लिए भी वैसे ही नियम-कानून होने चाहिएं जैसे सामान्य लोगों के लिए हैं। ट्विटर ने कहा, वह वैश्विक नेताओं के साथ आम लोगों की भावनाओं की भी कद्र करता है। इसकी सुरक्षा करना उसका दायित्व है। लोगों की राय जानने के लिए ट्विटर 12 अप्रैल तक 14 भाषाओं में सर्वे करेगा, इसके आधार पर भावी रणनीति बनाएंगे।