फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में बाढ़ से 20 की मौत, लगातार बारिश और उफनती नदियों के कारण 52 लाख लोग प्रभावित

Mon, 26 Aug 2024 02:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में बाढ़ के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि लोगों की मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
बाढ़ से बांग्लादेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त, यूनुस ने की अपील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में लगातार मानसूनी बारिश और उफनती नदियों के कारण आई बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे 52 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  

 

बाढ़ के पानी की वजह से लोग अलग-थलग हो गए हैं। लोगों को खाने के लिए भोजन, साफ पानी, दवा और सूखे कपड़ों की तत्काल जरूरत है। खासकर दूरदराज के इलाकों में जहां अवरुद्ध सड़कें बचाव और राहत प्रयासों में बाधा बन रही हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने टेलीविजन पर संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और जल्द ही समान्य स्थिति में वापसी करेंगे। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्हें पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भाग जाने के बाद शपथ दिलाई गई थी।

 

कोमिला जिले के एक गांव के रहने वाले 65 वर्षीय किसान अब्दुल हलीम ने कहा कि आधी रात में बाढ़ के पानी की 10 फुट ऊंची लहर में उनकी मिट्टी की झोपड़ी बह गई है। किसान ने कहा,  "कोई सामान नहीं है और कोई पानी नहीं है। गांवों के अंदर राहत लेकर बमुश्किल ही कोई आया है। इसे लेने के लिए आपको मुख्य सड़क के करीब जाना होगा।

 

बांग्लादेश में कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया है कि पड़ोसी देश भारत में बांध के गेट खोलने के कारण बाढ़ आई है, हालांकि नई दिल्ली ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूनुस ने कहा, "हमने भविष्य में बाढ़ की स्थिति को रोकने के लिए पड़ोसी देशों के साथ चर्चा शुरू कर दी है।"

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 लाख से अधिक लोगों ने 11 बाढ़ प्रभावित जिलों में लगभग 3,500 आश्रयों में शरण ली है।  जहां लगभग 750 चिकित्सा टीमें उपचार प्रदान करने के लिए मौजूद हैं। सेना, वायु सेना, नौसेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें