फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Istanbul: टीवी उपदेशक को मिली 8658 साल की जेल की सजा, इस्ताबुंल की कोर्ट का हैरान करने वाला फैसला

Wed, 16 Nov 2022 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

अदालत ने एक टीवी उपदेशक को 8658 साल की जेल की सजा सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अदनान ओक्तार को यह सजा यौन उत्पीड़न के मामले में दी गई है।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्ताबुल की एक अदालत ने एक टीवी उपदेशक को ऐसी सजा दी है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल, अदालत ने एक टीवी उपदेशक को 8658 साल की जेल की सजा सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अदनान ओक्तार को यह सजा यौन उत्पीड़न के मामले में दी गई है। आरोपी एक मुस्लिम उपदेशक है। वह काफी छोटे कपड़े पहनने वाली और खूब मेकअप करने वाली लड़कियों के साथ टीवी पर शो करता था। इतना ही नहीं, वह इन महिलाओं को 'बिल्ली' कहता था और रूढ़िवादी मूल्यों के बारे में भी प्रचार करता था। उसके इस शो की खूब आलोचना भी की गई थी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इससे पहले बीते साल भी अदनान को 1075 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वहीं, दोबारा सुनवाई के दौरान उसे 8658 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसपर इसके अलावा भी कई आरोप हैं। बीते साल,  पिछले साल अदनान को यौन उत्पीड़न, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक और सैन्य जासूसी सहित कई अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था और 1075 सालों की सजा सुनाई गई थी।  

हालांकि बाद में उसे अपर न्यायलय से इन मामलों में राहत मिली थी। अपर कोर्ट ने 1075 सालों की सजा के फैसले को पलट दिया था। अब एक बार फिर इन मामलों में दोबारा सुनवाई होने के बाद इंस्ताबुल हाई क्रिमिनल कोर्ट ने 8658 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने ओक्तार के साथ-साथ 10 अन्य संदिग्धों को भी 8658 साल कैद की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें