फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में महिला टीवी एंकर को गोलियों से भूना, ड्राइवर की भी मौत

Fri, 11 Dec 2020 02:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
विज्ञापन
बंदूक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पूर्व में एक टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टीवी एंकर मलाला मेवंद के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के जलालाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार सुबह मलाला की कार पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन


मलाला एनिकास टीवी में न्यूज एंकर थी और उनका एक टीवी शो अफगानिस्तान में काफी लोकप्रिय था। जिस समय उन पर हमला किया गया, वह अपने दफ्तर जा रही थीं। चैनल प्रमुख जाल्मे लतीफी ने उनके मारे जाने की पुष्टि की है। अफगानिस्तान में अकसर तालिबान ही इस तरह के हमले करता रहता है।


हालांकि, तालिबान ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। अफगानिस्तान के कुछ विदेशी प्रतिनिधियों ने भी पत्रकार की मौत पर शोक जताया है। यूरोपीय संघ मिशन ने मलाला की मौत पर कहा, हमें उम्मीद है कि इस जघन्य अपराध की जांच की जाएगी और अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें