फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की अमेरिका को चुनौती, फ्रांस पर भी साधा निशाना

Tue, 27 Oct 2020 02:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अंकारा।
विज्ञापन
Recep Tayyip Erdogan - फोटो : Twitter@RTErdogan
विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा है कि वह जो आर्थिक प्रतिबंध लगाना चाहता है, लगा कर देख ले। उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों द्वारा इस्लाम और कट्टररपंथी मुसलमानों पर व्यक्त किए विचारों को लेकर कहा कि मैक्रों को मानसिक उपचार की जरूरत है। बता दें कि अमेरिका ने तुर्की को चेताया था कि वह नागोर्नो-कराबाख के संघर्ष से दूर रहे।

विज्ञापन


इस पर एर्दोगन ने कहा कि ‘आप जो भी प्रतिबंध लगाना चाहते हैं, देर ना करें।’ तुर्की के नेता ने रूस निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के परीक्षण के बाद अमेरिका द्वारा दी गई प्रतिबंध लगाने की धमकी का जिक्र किया। एर्दोगन ने कहा कि जब हमने एफ-35 की शुरुआत की तब भी आपने हमें धमकी दी।


आपने कहा था कि ‘एस-400 रूस वापस भेज दो’, लेकिन हम कोई कबीलाई देश नहीं हैं, हम तुर्की हैं। एर्दोगन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कहा कि फ्रांस की बागडोर जिनके हाथों में है वह राह भटक गए हैं। वह सोते जागते बस एर्दोगन के बारे में सोचते हैं। आप अपने आपको देखें कि आप कहां जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें