फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: फाइट क्लब बनी तुर्किये की संसद; न्याय मंत्री की नियुक्ति पर सांसदों में चले लात-घूंसे, सामने आया Video

Thu, 12 Feb 2026 10:02 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

तुर्किये की संसद में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ और सत्ताधारी दल और विपक्षी सांसद आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आइए जानते हैं कि हंगामे की वजह क्या रही और क्या पूरा मामला है।
विज्ञापन
तुर्किये की संसद में हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज/rostx23
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये की संसद बुधवार को जंग का मैदान बन गई और सत्ता और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर लात घूंसे चले। दरअसल कैबिनेट में बदलाव के तहत न्याय मंत्री के पद पर एकिन गुरलेक को शपथ दिलाई जा रही थी, जिसका विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। विपक्षी सांसदों ने एकिन गुरलेक को शपथ लेने से रोकने की कोशिश की, जिस पर सत्ताधारी पार्टी एके के सांसद और विपक्षी सांसदों में बहस होने लगी। थोड़ी ही देर में यह बहस हिंसक हो गई और सांसदों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले के दौरान जमकर लात घूंसे चले और खूब धक्का मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन




तुर्किये की संसद में क्यों हुआ हंगामा?
  • एकिन गुरलेक एक विवादित व्यक्ति हैं और उन्हें राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का करीबी माना जाता है।
  • आरोप है कि गुरलेक ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ हाई प्रोफाइल ट्रायल्स की सुनवाई की है। हालांकि विपक्ष का मानना है कि गुरलेक के फैसले राजनीति से प्रभावित थे। लड़ाई झगड़े के बाद संसद की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
  • हालांकि सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद एकिन गुरलेक ने विपक्षी विरोध के बावजूद न्याय मंत्री पद की शपथ ली। 
  • गौरतलब है कि गुरलेक ने ही इस्तांबुल के मेयर और राष्ट्रपति एर्दोगन के सबसे बड़े विरोधी इमामोग्लू के खिलाफ गुरलेक ने ही अभियोग दायर किया था।
  • इमामोग्लू पर भ्रष्टाचार और संगठित अपराध से जुड़े 142 अपराधों का आरोप लगाया गया। इन आरोपों में इमामोग्लू को 2000 साल से अधिक की सजा हो सकती है।
  • इमामोग्लू के समर्थकों का दावा है कि उन पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। हालांकि सरकार इन आरोपों को खारिज करती है। 
ये भी पढ़ें-  भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख?
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें