फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Election Results: अर्दोआन शुरुआती नतीजों में प्रतिद्वंद्वी कमाल से आगे, समर्थक मना रहे जश्न

Mon, 15 May 2023 07:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तुर्किये

सार

प्रारंभिक परिणामों के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोगन 49.94 फीसदी वोटों के साथ पहले नंबर हैं, जबकि किलिकडारोग्लू 44.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में चुनाव होने के बाद नतीजे आना शुरु हो गए हैं। लेकिन राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के लिए इस बार की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। दो दशकों से तुर्किए पर शासन करने वाले एर्दोगन का वोट शेयर 50 फीसदी से नीचे गिर गया है। यदि पहले दौर के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से कम वोट मिलते हैं, तो 28 मई को एक रनऑफ आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक परिणामों के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोगन 49.94 फीसदी वोटों के साथ पहले नंबर हैं, जबकि किलिकडारोग्लू 44.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। खबर है कि इस्तांबुल में एर्दोगन को मामूली बढ़त मिली है। वहीं इस्तांबुल जिले के उस्कुदर में अपने आवास से निकलने के बाद एर्दोगन समर्थकों का अभिवादन किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किलिकडारोग्लू को उनके गृहनगर टुनसेली में सबसे ज्यादा वोट मिले। इस्तांबुल में गिनती के लिए केवल 15 प्रतिशत वोट बचे हैं, यहां किलिकडारोग्लू मामूली अंतर से आगे चल रही हैं। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया 71.64% वोट सिस्टम में हैं
तुर्किए चुनाव बोर्ड के प्रमुख अहमत येनर ने कहा है कि देश के भीतर लोगों के 71.64 प्रतिशत वोट और विदेश से 18.76 प्रतिशत वोट उसके सिस्टम में दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि सिस्टम में कुल 69.12 प्रतिशत वोट दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें