फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूनीशिया: राष्ट्रपति ने सेना को कोरोना संकट से निपटने का दिया आदेश, ऑक्सीजन सप्लाई पर भी जोर देने को कहा

Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ट्यूनिस

सार

ट्यूनीशिया में कोरोना वायरस के कारण किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में औसतन अधिक मौतें हुई हैं और उसे विदेशों से टीके एवं अन्य चिकित्सा उपकरण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने बुधवार को सेना को कोविड-19 महामारी का प्रबंधन संभालने का आदेश दिया। राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क अल अरबिया पर इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि ट्यूनीशिया के दूरदराज के हिस्सों में सैनिक और सेना के चिकित्सक पहले से ही टीकाकरण अभियान में शामिल रहे हैं। मंगलवार को, सेना के ट्रकों से देश के उन क्षेत्रों में ऑक्सीजन गैस भेजी गई, जहां के अस्पतालों में इसकी कमी है।

विज्ञापन


इस बीच, एक नए अंतरिम स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को पदभार ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले उनके पूर्ववर्ती मंत्री को पद से हटा दिया गया था। ट्यूनीशिया में कोरोना वायरस के कारण किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में औसतन अधिक मौतें हुई हैं और उसे विदेशों से टीके एवं अन्य चिकित्सा उपकरण मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें