फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tsunami Warning: एशियाई देश तिमोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब हिंद महासागर में सुनामी को लेकर अलर्ट 

Fri, 27 May 2022 11:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Tsunami Warning Indian Ocean: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आ सकती है। दरअसल, दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। 
विज्ञापन
सुनामी की चेतावनी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप हिंद महासागर में सुनामी पैदा करने में सक्षम हो सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से से 51.4 किमी गहराई में भूकंप आया। पिछले महीने इंडोनेशिया में भी इसी तरह का भूकंप आया था। तीव्रता 6.0 मापी गई थी। 

रिंग ऑफ फायर में स्थित है ईस्ट तिमोर
ईस्ट तिमोर प्रशांत महासागर के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यहां लगातार भूकंप आता रहता है। फरवरी में उत्तरी सुमात्रा में आए एक भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई थी। रिंग ऑफ फायर उस स्थान को कहते हैं, जहां भूकंप से जुड़ी खास गतिविधियां होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें