दक्षिण प्रशांत महासाटर में वानुआतु में बड़ा भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार यह भूकंप 6.8 मैग्नीट्यूड की तीव्रता का था। पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र के 185 मील के भीतर के तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र वानुआतु द्वीप से करीब 12 मील उत्तर-पश्चिम की ओर और 56 मील की गहराई पर था।