फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जूनियर हुए कोरोना संक्रमित

Sat, 21 Nov 2020 06:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर - फोटो : PTI
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।
विज्ञापन

 
साथ ही इससे पहले इनके छोटे बेटे बैरन को भी कोरोना हो गया था, इसका जिक्र ट्रंप ने एक रैली मेें किया था। ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में हुई एक चुनावी रैली में कहा था कि उनके बेटे बैरन को कोरोना वायरस था, जो मात्र 15 मिनट में ही चला गया।  

बता दें कि खुद ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चला था। हालांकि इस दौरान भी वह अपने काफिले के साथ बाहर निकले थे जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें