फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Zohran Mamdani Controversy: न्यूयॉर्क चुनाव में गरमाई सियासत, ट्रंप ने ममदानी को बताया 'कम्युनिस्ट पागल'

Wed, 02 Jul 2025 10:48 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Trump Zohran Mamdani Controversy: अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव को लेकर विवाद गरमा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के उम्मीदवार ज़ोहरान मामदानी को 'कम्युनिस्ट पागल' बताते हुए चेतावनी दी कि वे न्यूयॉर्क को बर्बाद नहीं होने देंगे। मामदानी ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं और वह डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी - फोटो : पीटीआई/एक्स/जोहरान ममदानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को 'कम्युनिस्ट पागल' और 'खतरनाक इंसान' करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर ममदानी मेयर बनते हैं तो वह न्यूयॉर्क को बर्बाद कर देंगे और वह ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं और न्यूयॉर्क को किसी कम्युनिस्ट पागल के हाथों बर्बाद नहीं होने दूंगा। मेरे पास सारे अधिकार और विकल्प हैं। मैं न्यूयॉर्क को फिर से महान और जीवंत बनाऊंगा, जैसा मैंने अमेरिका के साथ किया था।"

ममदानी ने दिया करारा जवाब
इस बयान पर ज़ोहरान ममदानी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने खुलेआम मुझे गिरफ्तार करने, मेरी नागरिकता छीनने और मुझे डिटेंशन सेंटर में डालने की धमकी दी है। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं न्यूयॉर्क में ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) एजेंसी को लोगों पर आतंक फैलाने से रोकना चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि ट्रंप का यह बयान लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
विज्ञापन


ममदानी ने खुद को बताया न्यूयॉर्क का सच्चा प्रतिनिधि
ममदानी ने कहा कि ट्रंप लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कोई आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा, "अगर आप बोलेंगे, तो वे आपके पीछे पड़ जाएंगे। लेकिन मैं न डरने वाला हूं और न झुकने वाला। न्यूयॉर्क में हर शख्स को बिना डरे जीने का अधिकार है।"

जोहरान ममदानी कौन हैं?
जोहरान ममदानी भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म युगांडा में हुआ था। उनके माता-पिता दक्षिण एशिया से हैं। अगर वह जीतते हैं तो न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे। उन्होंने हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मेयर पद का टिकट हासिल किया है। नवंबर में होने वाले आम चुनाव में वह मैदान में होंगे।

ये भी पढ़ें:  विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के तीन शीर्ष मंत्रियों के साथ वार्ता की, द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा

ट्रंप के बयान से बढ़ा विवाद
ट्रंप ने ममदानी को लेकर पहले भी तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने उन्हें 'खालिस कम्युनिस्ट' और 'पागल इंसान' बताया था। ट्रंप ने कहा कि अगर ममदानी मेयर बने तो मुझे बहुत मजा आएगा क्योंकि मैं उन्हें रोकने के लिए हर संभव कदम उठाऊंगा।

ममदानी की नागरिकता पर भी सवाल
गौरतलब है कि ममदानी 2018 में ही अमेरिकी नागरिक बने हैं। कई रिपब्लिकन नेताओं ने उनकी नागरिकता रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि ममदानी अमेरिका की नीतियों और कानून का विरोध कर रहे हैं। हालांकि ममदानी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का किया एलान, बड़े अफसर भी छुट्टी पर

न्यूयॉर्क चुनाव में बढ़ा रोमांच
न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है और यहां का मेयर चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। ट्रंप और ममदानी के बीच बयानबाज़ी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना यह होगा कि नवंबर में जनता किस पर भरोसा जताती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें