फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप का पश्चिम एशिया दौरा पूरा; कई नेताओं से मिले, धार्मिक स्थल पर भी गए अमेरिकी राष्ट्रपति

Fri, 16 May 2025 12:56 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पश्चिम एशिया पूरा हो गया है। अपने दौरे के दौरान ट्रंप ने कई मुलाकातें की और कई अहम जगहों का दौरा भी किया। जिसमें अब्राहमिक फैमिली हाउस का दौरा भी शामिल है।
विज्ञापन
सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पश्चिम एशिया दौरे का समापन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में किया। अपने दौरे के आखिरी दिन ट्रंप ने एक कारोबारी सम्मेलन में हिस्सा लिया और उसके बाद एक विशेष धार्मिक स्थल - अब्राहमिक फैमिली हाउस का दौरा किया।
विज्ञापन


अब्राहमिक फैमिली हाउस की खासियत
यह धार्मिक स्थल एकता और सहिष्णुता का प्रतीक है, जहां एक साथ एक मस्जिद, एक चर्च और एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) मौजूद हैं। इसे 'अब्राहम अकॉर्ड्स' के तहत बनाया गया था, जो एक ऐतिहासिक समझौता है। इसके तहत यूएई और कुछ अन्य अरब देशों ने इस्राइल को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी। यह तीन प्रमुख धर्मों — इस्लाम, ईसाई धर्म और यहूदी धर्म — को जोड़ने वाला एक प्रतीक स्थल है।

यह भी पढ़ें - Bhuj: 'ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया', भुज से राजनाथ ने पड़ोसी को दिखाया आईना
विज्ञापन


कारोबारी सम्मेलन में हिस्सा
अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने अबू धाबी में शुक्रवार सुबह एक व्यापारिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उन्होंने यूएई के व्यापार जगत के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

एतिहाद एयरवेज का बड़ा ऐलान
वहीं ट्रंप की मौजूदगी के दौरान अबू धाबी की सरकारी एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने घोषणा की कि वह 28 बोइंग विमान खरीदेगी। इनमें बोइंग 787 और 777X मॉडल के विमान शामिल हैं। यह सभी विमान जीई इंजन से लैस होंगे और इनके साथ एक सेवाओं से जुड़ा पैकेज भी मिलेगा। हालांकि बोइंग कंपनी की ओर से अभी तक इस सौदे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस सौदे को अमेरिका और यूएई के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों का संकेत माना जा रहा है। ट्रंप इससे पहले सऊदी अरब और कतर भी गए थे, जहां कतर ने अपनी एयरलाइन कतर एयरवेज के लिए बोइंग विमानों का एक बड़ा ऑर्डर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -Pakistan: इशाक डार ने अपनी ही संसद में फर्जी खबर के जरिए दिखाया बड़बोलापन, पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी पोल

ट्रंप दौरे के दौरान बढ़ा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे के दौरान वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में हिंसा की घटनाएं भी हुईं। गाजा में 120 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। हालांकि ट्रंप की ओर से इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई। ट्रंप का यह दौरा मध्य पूर्व में अमेरिका के पुराने संबंधों को मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने की एक कोशिश माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें