फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने सबसे ज्यादा लोकप्रिय वोट जीते, टीम का दावा- उनका मतदाताओं से गहरा जुड़ाव

Sat, 09 Nov 2024 09:41 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। जबकि उपराष्ट्रपति  कमला हैरिस ने 226 वोट पाए थे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वे दो दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति बने हैं। इसे लेकर ट्रंप की टीम के एक सदस्य ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधुनिक इतिहास में ऐसा व्यापक और अलग गठबंधन बनाया, जिससे रिपब्लिकन ने अमेरिकी कांग्रेस के साथ ही व्हाइट हाउस पर जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन


ट्रंप वॉर रूम, टीम ट्रंप और आरएनसी रिसर्च से जुड़े रैपिड रिस्पांस डायरेक्टर जेक श्नाइडर ने कहा कि ट्रंप की जीत काफी शानदार रही। यह बदलाव राष्ट्रपति ट्रंप के अमेरिकी मतदाताओं साथ संबंध और उनके विश्वास को उजागर करता है। इसी का नतीजा है कि ट्रंप पहले ही दिन से अमेरिका के लोगों के लिए बेहतर परिणाम देने और बीते चार साल के नुकसान को दूर करने में सफल रहे। 

ट्रंप ने जीते 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट
राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। जबकि उपराष्ट्रपति  कमला हैरिस ने 226 वोट पाए थे। ट्रंप को 74 मिलियन लोकप्रिय वोट मिले, जबकि हैरिस को 70 मिलियन मिले। अब सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास 52 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 45 सीटें हैं। वहीं हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (एचओआर) में रिपब्लिकन पार्टी ने 212 सीटें जीती हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 199 सीटें हैं। 24 सीटों के लिए वोटों की गिनती अभी भी पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस और व्हाइट हाउस पर नियंत्रण होना एक दुर्लभ उपलब्धि है।
विज्ञापन

    
ऐतिहासिक जनादेश मिला
श्नाइडर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जनादेश के साथ 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। वे दो दशकों में लोकप्रिय वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन बने। ट्रंप ने 2020 में 49 राज्यों और कोलंबिया में समर्थन हासिल किया। यह 1992 के बाद से पार्टी की सबसे बड़ी बढ़त थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 2004 के बाद से 18-29 वर्ष के लोगों के बीच और 1976 के बाद से अश्वेत मतदाताओं के बीच और कम से कम 1972 के बाद से हिस्पैनिक मतदाताओं के बीच सबसे अच्छा रिपब्लिकन प्रदर्शन किया है। ट्रंप ने 1928 के बाद से हाउस रिपब्लिकन को उनके सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय वोट दिलाने में मदद की। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें