अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सदन और सीनेट के सांसदों के साथ होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय भोज में शामिल नहीं होंगे। यह भोज आयरलैंड और अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। ट्रंप ने इसके लिए सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर दोष मढ़ा है।
इस भोज का आयोजन परंपरागत रूप से सदन के अध्यक्ष करते हैं। इस भोज में शामिल होने के बजाय ट्रंप यह जश्न आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर के साथ गुरुवार को सेंट पैट्रिक डे से पांच दिन पहले मनाएंगे। पेलोसी के प्रवक्ता ड्रू हामिल ने कहा कि किसी को भी यह लगेगा कि इस ऐतिहासिक मौके पर व्हाइट हाउस को तुच्छ राजनीति को एक ओर रख देना चाहिए।