फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US UFO Files: दुनिया के सामने जल्द आएंगे यूएफओ के छिपे हुए राज, ट्रंप बोले- सार्वजनिक होंगी गोपनीय फाइलें

Thu, 30 Apr 2026 05:47 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफओ और एलियंस से जुड़ी गुप्त फाइलें सार्वजनिक करने का संकेत दिया है। उनका दावा है कि सैन्य पायलटों के अनुभव चौंकाने वाले हैं। हालांकि, पेंटागन पहले एलियंस से संबंध नकार चुका है। अब दुनिया इन खुलासों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@whitehouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फेनोमेना यानी यूएफओ को लेकर गोपनीयता खत्म करने के बड़े संकेत दिए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पुष्टि की कि उनका प्रशासन दशकों से छिपे रहस्यों से पर्दा हटाने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने संकेत दिया कि इन खुलासों में ऐसी जानकारियां हो सकती हैं जिन्हें जानने के लिए लोग लंबे समय से उत्सुक हैं।
विज्ञापन


क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि वह आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय में उनकी दिलचस्पी तब बढ़ी जब उन्होंने सैन्य पायलटों से सीधे बात की। ट्रंप के अनुसार, अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ बहुत ही भरोसेमंद पायलटों का इंटरव्यू लिया था। उन पायलटों ने बताया कि उन्होंने आसमान में ऐसी चीजें देखी हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ये जानकारियां सेना के उन काबिल पायलटों से मिली हैं जिन्होंने खुद इन अनजान चीजों का सामना किया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध से पाकिस्तान बेहाल: शहबाज शरीफ ने बयां किया दर्द, तेल संकट से अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा झटका
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ट्रंप ने रक्षा विभाग को एक निर्देश जारी किया था। इसमें उन्होंने एलियंस, परग्रही जीवन और यूएफओ से जुड़ी सभी फाइलों को जारी करने का आदेश दिया था। प्रशासन इन जानकारियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी सांसद टिम बर्चेट ने भी इस पारदर्शिता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पायलट कुछ ऐसा देख रहे हैं जो आज की तकनीक से बहुत आगे है। ये चीजें बहुत तेज रफ्तार से चलती हैं और एक ही जगह पर काफी देर तक रुकी रह सकती हैं।
विज्ञापन


यूएफओ फाइलों में सेना की रिपोर्ट, रडार डेटा, पायलटों के बयान और खुफिया एजेंसियों के दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से इन फाइलों को बहुत गुप्त रखा गया है। इस मुद्दे का संबंध नेवादा में स्थित 'एरिया 51' से भी जुड़ा है, जो एक गुप्त सैन्य ठिकाना है। 1955 में बने इस ठिकाने को लेकर कई तरह की कहानियां मशहूर हैं। हालांकि, 2024 की एक पेंटागन रिपोर्ट में कहा गया था कि यूएफओ का एलियंस से कोई सीधा संबंध नहीं मिला है और ये चीजें ड्रोन या गुब्बारे हो सकती हैं। लेकिन ट्रंप का मानना है कि आने वाले खुलासे इस रहस्य पर नई रोशनी डालेंगे। अब पूरी दुनिया को इंतजार है कि क्या इन फाइलों से यह पता चल पाएगा कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें