फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: थैंक्सगिविंग डे पर डोनाल्ड ट्रंप बने डीजे, गाना बजाकर अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध; मस्क के साथ झूमते दिखे

Sat, 30 Nov 2024 08:41 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मार-ए-लागो क्लब डिनर में आयोजित कार्यक्रम में रॉकी फिल्म के लिए जाने वाले अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन, फुटबॉल मास्टरमाइंड बिल बेलिचिक और अरबपति एलन मस्क समेत 300 से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क मस्ती करते दिखे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे प्रिय छुट्टियों में से एक है थैंक्सगिविंग डे। इस साल यह 28 नवंबर यानि गुरुवार को मनाया गया। हर तरफ एक अलग ही उत्साह भरा माहौल देखने को मिला। इतना ही नहीं, इस खास दिन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक अलग रंग में दिखे। दरअसल, ट्रंप के फ्लॉरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट में थैंक्सगिविंग मनाया गया। यहां वह कभी डीजे बनते तो कभी गानों पर झूमते नजर आए। 

विज्ञापन


सैकड़ों लोग शामिल हुए 
मार-ए-लागो क्लब डिनर में आयोजित कार्यक्रम में रॉकी फिल्म के लिए जाने वाले अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन, फुटबॉल मास्टरमाइंड बिल बेलिचिक और अरबपति एलन मस्क समेत 300 से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप बड़े उत्साहित नजर आए। उन्होंने लोगों के लिए वाईएमसीए, एल्विस और फैंटम ऑफ द ओपेरा जैसे हिट गानों को बजाकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

पिछले ही महीने मिली थी राष्ट्रपति चुनाव में जीत
गौरतलब है, पिछले महीने ही डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में एक बड़ी कामयाबी मिली थी। वह कहीं न कहीं अपनी इस कामयाबी का जश्न मनाने दिखे। उनकी इस जीत ने थैंक्सगिविंग कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने सबसे बड़े अभियान दाताओं और समर्थकों के लिए डीजे की भूमिका निभाई। ट्रंप की पत्नी मेलानिया भी मौजूद रहीं, जो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इसके अलावा उनके बेटे बैरन, उनके भाई-बहन एरिक और टिफनी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विज्ञापन


शाम को शुरू हुई मस्ती
समारोह में मस्ती शाम पौने सात बजे शुरू हुई, जब ट्रंप और उनका परिवार पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही करीब आठ बजे स्टेलोन ने भी एंट्री ली। फिर क्या था मार ए लागो में एक अलग ही खुशी की लहर थी। इसके अलावा, 72 वर्षीय पूर्व पैट्रियट्स कोच बिल बेलिचिक अपनी 24 वर्षीय युवा गर्लफ्रेंड जॉर्डन हडसन के साथ पहुंचे।

मस्क के साथ झूमते दिखे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप और मस्क का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ट्रंप के फ्लॉरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मस्क और उनकी मां ने ट्रंप के पूरे परिवार के साथ हाल ही में थैंक्सगिविंग मनाया। दोनों दिग्गजों को एक साथ कमरे का चक्कर लगाते हुए भी देखा गया। सभी से ही बात करते नजर आए। 



पूरी रात जश्न में डूबे रहे 
सूत्र ने कहा, 'ट्रंप ने पूरी रात डीजे बजाया और वाईएमसीए से शुरुआत की और एल्विस के हिट गाने तथा फैंटम ऑफ द ओपेरा और एवे मारिया को अपने पसंदीदा गानों के रूप में बजाया। हालांकि कोई औपचारिक भाषण नहीं दिया, लेकिन मस्क टोस्ट करते दिखे। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए चीयर्स किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें