फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे ट्रंप: ओवल ऑफिस में जलाएंगे दीप; किस राष्ट्रपति ने शुरू की थी परंपरा?

Fri, 06 Nov 2026 11:37 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, वॉशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह में शामिल होंगे। यह परंपरा पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय शुरू हुई थी। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहली बार कब जलाया था दीप और पिछले साल कौन था ट्रंप के साथ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ओवल ऑफिस में होगा। इसके साथ ही एक पुरानी परंपरा जारी रहेगी। इस परंपरा की शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने की थी।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में कब शुरू हुई दीप जलाने की परंपरा?
पहले दिवाली के कार्यक्रम ज्यादातर आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होते थे। इन कार्यक्रमों में भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे।

साल 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में पहली बार दीप जलाया था। यह कार्यक्रम ईस्ट रूम में आयोजित किया गया था। इसके बाद व्हाइट हाउस में अलग-अलग जगहों पर दीप जलाने के समारोह होने लगे। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना: शेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार; क्या कहा?
विज्ञापन


पिछले साल ट्रंप के साथ किसने मनाई थी दिवाली?
पिछले साल अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ट्रंप के साथ दिवाली समारोह में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम ओवल ऑफिस में हुआ था। इस दौरान पारंपरिक तरीके से दीप जलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें