फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की कनाडा को धमकी: 1 जनवरी से कारों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50% टैरिफ लगाने की बात की

Mon, 24 Aug 2026 08:30 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार विवाद अब और गहराता दिख रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी दी है। इससे पहले दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत टूट चुकी है। क्या ट्रंप की नई धमकी दोनों देशों को बड़े व्यापार युद्ध की ओर ले जा रही है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
अमेरिका ने कनाडा पर 10% टैरिफ बढ़ाए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि 1 जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली सभी कारों, छोटे-बड़े ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। अभी कनाडाई वाहनों पर अमेरिकी टैरिफ गैर-अमेरिकी हिस्से के लिए 25 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका में आयात होने वाले स्टील पर सामान्य तौर पर 50 प्रतिशत शुल्क लागू है। ट्रंप की नई धमकी ऐसे समय आई है जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत टूट चुकी है।

अमेरिका-कनाडा के बीच विवाद अचानक क्यों बढ़ा?

इसके अनुसार, दोनों देश शुक्रवार को नए 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद शनिवार से चुनिंदा कनाडाई सामान पर नया शुल्क लागू हो गया। इससे करीब 5.5 प्रतिशत कनाडाई अमेरिकी निर्यात प्रभावित हो रहा है, जिसकी कीमत करीब 20 अरब डॉलर बताई गई है। इनमें हॉकी स्टिक से लेकर सीमेंट तक कई तरह के सामान शामिल हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के प्रस्ताव को खराब समझौता बताते हुए बातचीत रोकने का फैसला किया।

कनाडा ने अमेरिका को क्या जवाब दिया?

कनाडा ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ये शुल्क 8 सितंबर से लागू होने हैं। इसके तहत अमेरिकी स्टील और डेयरी उद्योग के साथ कृषि उपकरण, पल्प और पेपर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को भी निशाना बनाया जाएगा। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कनाडा अमेरिकी शराब, ऑटोमोबाइल और डेयरी उत्पादों के साथ भेदभाव करता है। दूसरी तरफ कनाडा का कहना है कि अमेरिकी शर्तें उसके हितों के लिए नुकसानदेह हैं।

क्या अमेरिका ने कनाडा को राहत देने की कोशिश की थी?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर के अनुसार, अमेरिका ने बातचीत के दौरान कुछ राहत देने की पेशकश की थी। इसमें सॉफ्टवुड लंबर पर लगे 10 प्रतिशत टैरिफ को हटाने और ऑटोमोबाइल पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क को कम करने का प्रस्ताव शामिल था। अधिकांश कनाडाई स्टील पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करने की भी पेशकश की गई थी। इसके बावजूद दोनों पक्ष समझौते पर नहीं पहुंच सके। कनाडा के शीर्ष वार्ताकार डोमिनिक लेब्लांक और उनकी टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत की थी।

आगे अमेरिका-कनाडा के बीच क्या होगा?

ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिका को वर्षों से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका को कनाडा की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर कनाडा ने जवाबी शुल्क की तैयारी कर ली है। दोनों देशों के सामने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते में बदलाव का सवाल भी है। ट्रंप मौजूदा समझौते को उसके वर्तमान स्वरूप में आगे बढ़ाने से इनकार कर चुके हैं। ट्रंप की ओर से कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की टिप्पणी ने भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें