फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत समेत कई देशों पर जवाबी टैरिफ के बाद घर में ही घिरे ट्रंप; साथियों ने विपक्षी डेमोक्रेट्स का दिया साथ

Thu, 03 Apr 2025 09:05 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा पर टैरिफ लगाने के फैसले को रोकने वाला प्रस्ताव पारित किया। डेमाक्रेट़्स की ओर से लाए गए प्रस्ताव का ट्रंप की ही पार्टी के सांसदों ने विरोध किया। 

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी टैरिफ का एलान किया। वहीं कनाडा पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को लेकर ट्रंप की ही पार्टी के सांसद विरोध में हैं। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने कनाडाई टैरिफ के विरोध में विपक्षी डेमोक्रेट्स साथ मिलकर मतदान किया। 

विज्ञापन


चार रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल (केंटकी), सुसान कोलिन्स (मेन), लिसा मुर्कोव्स्कीद (अलास्का) और मिच मैककोनेल (केंटकी) ने डेमाक्रेट्स के प्रस्ताव का समर्थन किया। सांसद मुर्कोव्स्की ने कहा कि मैंने कनाडा के आयात पर उच्च टैरिफ को उचित ठहराने के लिए लागू की गई आपातकालीन घोषणा को समाप्त करने के लिए मतदान किया। हालांकि सभी कनाडाई व्यापार प्रथाएं निष्पक्ष नहीं हैं, मैं अलास्का के परिवारों और व्यवसायों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। यदि टैरिफ आवश्यक वस्तुओं की लागत को बढ़ाते हैं। 
 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, सीनेट ने पारित किया प्रस्ताव, सीमित हो जाएगी कनाडा पर टैरिफ लगाने की क्षमता 
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर लिखा कि अलास्का में यह संबंध मायने रखता है। हम कनाडा के साथ 1,538 मील से अधिक की सीमा साझा करते हैं। जब हमारी अर्थव्यवस्थाओं, हमारी आपसी रक्षा, हमारी संस्कृतियों और हमारे व्यापार की बात आती है तो हम मित्र, पड़ोसी, भागीदार और सहयोगी हैं। मैं हमारे देश में फेंटेनाइल के प्रवाह को रोकने के राष्ट्रपति के प्रयासों का समर्थन करती हूं, लेकिन हमें पुरानी कहावत को याद रखना चाहिए कि अमेरिका और कनाडा भूगोल से पड़ोसी हैं और पसंद से दोस्त हैं। उसी भावना से मुझे यकीन है कि हम अपनी सीमाओं को पारस्परिक रूप से सुरक्षित करने और व्यापार युद्ध शुरू करने की तुलना में फेंटेनाइल तस्करी को संबोधित करने का एक बेहतर तरीका खोज सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा

सीनेट ने पारित किया प्रस्ताव
अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिससे राष्ट्रपति उनकी कनाडा पर टैरिफ लगाने की क्षमता सीमित हो जाएगी। सीनेट ने 51-48 वोटों से एक प्रस्ताव पारित किया, जो कनाडा पर टैरिफ को आधार बनाने वाले फेंटेनाइल पर ट्रंप की आपातकालीन घोषणा को खत्म कर देगा। प्रस्ताव में कहा गया था कि ट्रंप का टैरिफ लगाने का फैसला अमेरिकी व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक होगा। यह प्रस्ताव डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन ने रखा था। 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें